भारत में PUBG से करोड़ों की कमाई करता है चीन, जान कर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्‍ली: भारत सरकार चीन को लगातार आर्थिक स्तर पर भी चोट पहुंचाने का काम कर रही है। कई सारे चीनी एप्स पर पाबंदी लगाने के बाद अब भारत सरकार चीन को आर्थिक स्तर पर एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार अब चीन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप्‍स को बैन कर दिया है।

भारत में ऑनलाइन गेम काफी लोकप्रिय हैं। यहां ऑनलाइन गेम करीब 175 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है। सेंसर टावर के डेटा के मुताबिक दुनिया में कुल PUBG डाउनलोड 7 करोड़ से ज्यादा है और इसका करीब 24 फीसदी हिस्सा भारत में होता है।

भारत में PUBG Mobile साल 2018 में ही लॉन्च हुआ है, लेकिन यह सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेम बन गया। साल 2019 में इसके ऑनलाइन टूर्नामेंट प्राइज मनी में 180 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ऐसे ऐप के लिए वरदान साबित हुआ है। मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद करीब 22 लाख लोग PUBG गेम खेल रहे थे। भारत में जुलाई 2019 तक अब तक इसने करीब 2।8 करोड़ डॉलर (करीब 205 करोड़ रुपये) की आमदनी की है।

PUBG ने 2020 की पहली छमाही तक दुनिया भर से करीब 13 अरब डॉलर की आमदनी की है और यह लॉन्च होने से अब तक कुल 3 अरब डॉलर (करीब 22,457 करोड़ रुपये) की कमाई कर चुका है

भारत मोबाइल गेम के मामले में दुनिया के पांच शीर्ष देशों में है। मोबाइल वीडियो ऐडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म POKTT की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के करीब 222 करोड़ एक्टिव गेमर हर दिन मोबाइल गेम पर औसतन 42 मिनट बिताते हैं।

LIVE TV