DGX… समुंदर से आसमान तक, अब ये करेगा पाकिस्तान का काम तमाम

युद्धाभ्यास नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले से आहत भारत अब पाकिस्तान को कूटनीति के जरिए अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने की कोशिशों में जुटा है। इसी क्रम में भारत युद्धाभ्‍यास के जरिए अपनी ताकत का अहसास पाकिस्‍तान को कराने वाला है। जो भारत की शक्‍ति को जाहिर करेगा और पाकिस्‍तान को चेतावनी भी देगा।

शक्‍ति प्रदर्शन से वार्निंग 

सूत्रों के मुताबिक यह अभ्यास पाकिस्तान की समुद्री सीमा के नजदीक अरब सागर में किया जाएगा, जिसे डिफेंस गुजरात एक्सरसाइज (डीजीएक्स) नाम दिया गया है। इस युद्धाभ्यास में दर्जनों युद्धपोत और पनडुब्बियों के अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान भी शामिल होने की संभावना है।

अरब सागर पाकिस्तान का प्रमुख व्यापारिक मार्ग है। खुफिया और रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास करना एक ऐसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है जिसके जरिए पाकिस्तान को संदेश जा सके।

नौसेना के युद्धाभ्यास में भारत पर काल्पनिक समुद्री हमले से बचाव उपाय किये जाते हैं। अभ्यास में युद्ध संबंधी हमलों में जो स्थिति बनती है, उससे निपटने के उपायों का अभ्यास होता है। इसमें तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा करना भी शामिल है।

इस तरह के अभ्यासों में लड़ाकू, टोही और गश्ती विमान शामिल होते हैं। अरब सागर में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के जगुआर और एसयू 30MKI, नौसेना के टोही तथा पट्रोल एयरक्राफ्ट एवं ड्रोन का भी प्रयोग किया जाएगा।

उरी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी 31वी और 30वीं बटालियन को हाई अलर्ट पर रखा है। भारतीय खुफिया तंत्र के एक सदस्य ने बताया, “उरी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की तरफ से ‘सरप्राइज’ का खतरा है।” जो पाकिस्‍तान की नापाक हरकतों पर सच हो सकता है।

LIVE TV