भारत की सीमा में घुसे चीनी सैनिक को भरत ने छोड़ा, निभाया इंसानियत का फर्ज

भारत के लोगों के संस्कार ही उन्हें और लोगों से अलग बनाते हैं। एक बार फिर भारत के सैनिकों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारत जैसा दुनिया में और कोई देश नही है। हालही में एक चीनी सैनिक को भारतीय सैनिको ने छोड़ दिया जो कि गलती से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। इस बात की जानकारी चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने दी। ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने लिखा कि एक चीनी सैनिक , जो पूर्वी लद्दाख के डोमचोक में एलएसी पर भटक गया था उसे बुधवार की सुबह भारत के द्वारा चीनी सैनिकों को सौंप दिया गया।

कर रहा था याक को खोजने में मदद
बतादें कि भारतीय सेना ने पत्रकारों से बात करने के दौरान यह बताया कि पकड़े गए चीनी सैनिक की पहचान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के कॉरपोरल वांग के रूप में हुई है। भारतीय सेना के द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ ही सेना ने चुशुल-मोल्डो सीमा प्वाइंट पर चीनी सेना के हवाले कर दिया। चीनी सेना के एक अधिकारी के बयान के मुताबिक यह सैनिक तब गुम हो गया था जब वहां के स्थानीय लोगों के अनुरोध पर वह उनकी याक खोजने में मदद करने निकला था।

सैनिक को लौटा निभाया इंसानियत का फर्ज
दी गई जानकारी के मुताबिक वह सैनिक पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में याक खोजने के दौरान भटक गया था। ANI ने बताया कि चीनी सैनिक को हिरासत में लेने के बाद कठिन परिस्थितियों को मद्दे नजर रखते हुए उसे ऑक्सीजन, गर्म कपड़े, खाना समेत अन्य सभी जरूरतें मुहैया कराई गई। चीनी सैनिक के बयान के बाद मान लिया गया है कि वह सैनिक गलती से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।

LIVE TV