पाकिस्तानियों ने किये भारतीय जवान के टुकड़े, गुस्साए पर्रिकर ने हद पार करने का दिया आदेश

भारतीय जवान के टुकड़ेश्रीनगर| जम्मू-कश्मीर में सीमा पर मारे गए एक भारतीय जवान के शव के साथ पाकिस्तान ने बेहद बर्बरतापूर्ण बर्ताव किया है| पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा एक शहीद भारतीय जवान के टुकड़े – टुकड़े करने की घटना सामने आई है| बीते एक महीने के अंदर पाकिस्तान ने ऐसा दूसरी बार किया है|

माछिल इलाके में पाकिस्तानी सेना ने छुपकर हमले किए थे| इनमें भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे| इन तीन जवानों में से एक के शव को पाकिस्तानी सैनिकों ने क्षत-विक्षत किया है| पाकिस्तानी सेना अक्टूबर में भी ऐसी कायराना हरकत कर चुकी है| सेना की ओर से इस घटना की जानकारी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को दे दी गई है| केंद्र सरकार ने सेना को इसका माकूल जवाब देने के निर्देश दिए हैं|

उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी| इसमें सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया था| इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं|

इतना ही नहीं, दुनिया भर से आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिल रहे समर्थन से बौखलाए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय डिप्टी हाईकमिश्नर जे. पी. सिंह को सीजफायर उल्लंघन मामले में समन भी जारी किया है|

LIVE TV