कम बजट में घूमें भारत की इन 10 सस्ती जगहों पर

इन गर्मियों में अच्छी जगह घूमने का किसका मन नहीं करेगा लेकिन अगर आप पैसे की वजह से इंडिया के बाहर नहीं जा सकते तो मायूस होने की कोई जरूरत नहीं है। आप इंडिया में भी बहुत एन्जॉय कर सकते हैं। हम बताते हैं आपको ऐसे जगहों के नाम जहां आप अपने कम बजट में भी खूबसूरत जगहों के सैर कर सकते हैं। खूबसूरती और रोमांस के मामले में ये भारतीय जगहें किसी से कम नहीं हैं।

खूबसूरत जगहों

गर्मियों में घूमने की सस्ती जगहें 

1 – गोवा

भारत के टूरिस्‍ट स्‍पॉट में सबसे पहले गोवा का नाम आता है। गोवा अपने खूबसूरत समुद्रतटों के लिए मशहूर है। चमकती रेत, आसमान छूते नारियल के पेड़, बड़ी-बड़ी समुद्री लहरें और शानदार सी-फूड… बस गोवा का नाम लेते ही आंखों में ये सब बस जाता है। गोवा के बीच और यहां की मस्‍ती पर्यटकों को खूब आ‍कर्षित करती है।

2दार्जलिंग

चाय के लिए यह फेमस शहर काफी खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां लोगो को अपनी तरफ खींचती हैं। शान्ति वा सुकून से भरी इस जगह पर घूमना लोग बेहद पसंद करते हैं।

3लद्दाख

इंडस नदी के किनारे पर बसा ‘लद्दाख’ शहर का नजारा आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं। जुलाई के महीने में लद्दाख जाना बेस्‍ट रहता है क्‍योंकि तब तक यहां काफी बर्फ पिघल चुकी होती है। लद्दाख काफी शांत और सुंदर जगह है।

4 कश्‍मीर

कश्‍मीर अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिएए जाना जाता है। कश्‍मीर को तो धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंची ऊंची पहाड़े, बहती झीले बहुत सुकून देती हैं। यहां की खूबसूरती और शान्ति लोगो को आकर्षित करती हैं।

5सिक्किम

पर्वतों के राजा हिमालय के निचले इलाके में स्थित है सिक्किम। इसकी खूबसूरती की वजह से इसे अक्सर “पूर्व का स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है। यह राज्य है तो छोटा, लेकिन यहां के नजारे लाजवाब हैं। प्रकृतिप्रेमियों के लिए सिक्किम सबसे बैस्‍ट ऑप्‍शन है। सिक्क्मि में आपको बौद्ध धर्म को जानने का भी मौका मिलेगा।

6शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश में बसे इस सुंदर शहर को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां की हवाओं में ऐसा जादू है कि जो एक बार यहां आता है वो इस जगह का दीवाना हो जाता है। शिमला साल में कभी भी जा सकते है। ये हर सीजन में अच्छा लगता है।

7मनाली

पहाड़ों के बीच बसा मनाली शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहाँ की सुंदर वादियों को निहारना, जीवित अवस्था में ‘स्वर्ग’ देखने जैसा लगता है।  हर साल लाखों की संख्‍या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं

8 – अंडमान एंड निकोबार

ये जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समुद्रतटों के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। थाईलैंड जैसा मज़ा भारत में ही लेना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप वॉटर स्‍पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं। यहां आकर पर्यटकों को एक असीम शांति का अनुभव होता है।

9 रानीखेत

हिल स्टेशन रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। रानीखेत एक छोटा-सा शहर है लेकिन इस शहर का इस शहर का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्‍ते, देवदार और पाईन के लबे पेड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

10औली

उत्तराखंड का ये फेमस स्‍पॉट शहर है। यहां की मस्त हवाएं लोगो के मनों में बस जाती है। औली इतना खूबसूरत है कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा ऊंचे-ऊंचे सफेद चमकीले पहाड़ों पर धुंध में लिपटे बादल, मीलों तक जमी बर्फ के प्राकृतिक नज़ारे पर्यटकों के मन को लुभाते हैं।

 

LIVE TV