भाजपा विधायक ने किया विरोध प्रदर्शन, लोगों से भी की अपील

गणेश जोशीमसूरी। भाजपा युवा मोर्चा और स्थानीय व्यपारियों ने भाजपा विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में गांधी चौक पर चाइनीस सामान का विरोध प्रदर्शन किया। चाइना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड की बेटी ने किया देश का मान रोशन, बनी पहली भारतीय

इस मौके पर भाजपा विधायक ने चीन का सामान न बेचने व न खरीदने के लिए व्यापारियों व लोगों का आह्वान किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने व्यापारियों से कहा कि पाकिस्तान जहां आतंकी हमले कराकर धोखे से भारतीय जवानों को मार रहा है, वहीं चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आ रहा है। ऐसे में व्यापारी भी चाइनीज सामानों का व्यापार करना बंद करना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे भी चाइना का सामान न खरीदें।

गणेश जोशी बताया कि चीन ने भारत के व्यापार पर कब्जा जमा रखा है। एक तरफ तो हमारे देश से कई हजार करोड़ रुपए कमा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आतंकी मुल्क पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों में सहायता कर रहा है। अकेले चीन का दिवाली पर रोशनी का कारोबार तीन हजार करोड़ का भारत में हैं। खिलौना व्यापार पर लगभग 40 प्रतिशत चीन का कब्जा है। उन्होने व्यापारियों से चीन की वस्तुएं नहीं बेचने का आग्रह किया और शहरवासियों से अपील की वो भी चीन का सामान नहीं खरीदें। जिससे हमारे देश के सैनिकों का सम्मान हो सके और भारत की जीडीपी बढ़े।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

LIVE TV