सम्मेलन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी भाजपा

भाजपा महिला मोर्चाराहुल सिंह

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है,  इसी संदर्भ में कल हल्द्वानी मैं महिला मोर्चा द्वारा महिला सहायता सम्मेलन का आयोजन हल्द्वानी में किया जा रहा है।

शराब बिक्री को लेकर बढ़ी सरकार की मुश्किलें, अपने ही विधायकों ने खोला मोर्चा

नीलम सहगल ने बताया कि इस सम्मेलन में महिलाओं को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाएं जाने वाली योजनाओ के बारे में जानकारी दी जाएगी।  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  उन्होंने कहा की प्रदेश की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिये सरकार ने एक नया आयाम देने की कोशिश की है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, कल होने वाले इस महिला मोर्चा सम्मेलन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राडकर मौजूद रहेंगी।

LIVE TV