बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, 200,739 नए मामले, देखें दिल्ली,यूपी, महाराष्ट्र का हाल

देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। यह वायरस अब तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ताजा आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटों में 200,739 नए केस सामने आए हैं। जबकि इन 24 घटों में 1038 लोग लोग अपना जाम गंवा चुके हैं। वहीं, भारत में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है। इसी के साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा अब 1,73,123 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है।

महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाए गए नए प्रतिबंधों के बीच लोग पुणे की कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति(APMC) में खरीदारी करने पहुंचे।

दिल्ला का हाल
दिल्ली में भी कोरोना तेजी से लोगों की संक्रमित कर रहा है। कोरोना के मामले में बढ़ोतरी होने की वजह से इस बार रमजान के दौरान जामा मस्जिद के बाज़ारों में कम भीड़ दिखी। एक दुकानदार ने बताया, कोरोना की वजह से लोग डरे हुए हैं, ग्राहक बाज़ार में नहीं के बराबर आ रहे हैं। काम बिल्कुल नहीं है, सबकी हालत बहुत खराब है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने प्रदेश में प्रवासी मज़दूरों के लौटने पर उन्हें क्वारंटीन करने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। लक्षण वाले जो व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते उन्हें 14 दिन और बिना लक्षण वाले लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा।

LIVE TV