बीबर के कॉन्सर्ट में पहुंचे ये बॉलीवुड स्‍टार, देखें तस्‍वीरें

 मुंबई। जंस्टिन बीबर के फैंस पूरी दुनिया में हैं। भारत में भी उनके दीवानों की कमी नहीं है। जबसे उनके भारत दौरे की घोषणा हुई थी तभी से लोग बेसब्री से उनके शो का इंतजार कर रहे थे। उनके दीवानों की लिस्‍ट केवल आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी आते है। वो बॉलीवुड सितारें जिनकी दुनिया दीवानी है वो खुद बीबर के दीवाने हैं। बीते दिन मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में हुए मेगा कॉन्‍सर्ट के दौरान बाकी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारों भी वहां बीबर के गानों का मजा लेने आए थे। बीबर के कॉन्‍सर्ट में कई बड़े फिल्‍मी सितारे नजर आए। कुछ वहां अकेले गए तो कुछ अपनी फैमिली के साथ नजर आए। बीबर के कॉन्‍सर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बॉलीवुड सितारे अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बीबर के कॉन्सर्ट में बॉलीवुड सितारें –

करण-बिपाशा-

करण और बिपाशा वहां काफी अलग अंदाज में नजर अए दोनों ने छोटी सी चोटी कर रखी थी।

अरबाज-मलाइका-

मलाइका अपने बेटे अरहान और अरबाज के साथ बीबर के कॉन्‍सर्ट में एंजॉय करने पहुंची।

महिमा चौधरी-

महिमा यहां अपने बच्‍चों के संग पहुंचीं।

श्री देवी-

श्रीदेवी कॉन्‍सर्ट में बेटी जाह्नवी और पति बोनी कपूर के साथ नजर आईं।

अर्जुन रामपाल-

अर्जुन भी बीबर के कॉन्‍सर्ट में नजर आए। अर्जुन यहां अपनी बेटियों माहिका और माइरा के साथ पहुंचे।

कटरीना कैफ-

कटरीना कैफ भी यहां पहुंची।

रवीना टंडन-

रवीना यहां कुछ बच्‍चों के साथ शो एंजॉय करने पहुंचीं।

आलिया भट्ट-

आलिया और अयान मुखर्जी भी एंजॉस करने पहुंचे। दोनों कॉन्‍सर्ट में साथ नजर आए।

सोनाली बेंद्रे-

सोनाली बेंद्रें भी यहां पहुंची लेकिन उन्‍हें शो में मजा नहीं आया जिस पर उन्‍होंने ट्वीट करते हुए निराशा जताई। उन्‍होंने इस शो को ‘टाइम वेस्‍ट’ तक कह डाला।

रोहित रॉय-

रोहित रॉय भी कॉन्‍सर्ट में नजर आए।

अक्षय कुमार-

बीबर के कॉन्‍सर्ट की तस्वीरें

अक्षय को उनके घर से कॉन्‍सर्ट के लिए जाते हुए देखा गया।

जैकलीन फर्नांडीज-

कॉन्‍सर्ट में पहुंचकर जैकलीन को सबसे ज्‍यादा खुशी हुई। बीबर के आने से पहले इन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें जैकलीन कॉन्‍सर्ट के लिए काफी एक्‍साइटेड लग रही थीं।

LIVE TV