बीजेपी के विधायक के खिलाफ उनके ही कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा !

उत्तराखंड : बीजेपी भी आजकल  किसी न किसी कारण चर्चाओं में हैं। ताजा मामला धन सिंह रावत से जुड़ा हुआ है। जहां उनके ही मंडल कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी के विधायक के खिलाफ उनके ही कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा !

श्रीनगर विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ पैठाणी मंडल इकाई ने मंत्री के व्यवहार की शिकायत की। इतना ही नहीं अपनी कार्यकारिणी की इकाई को ही भंग करने की घोषण कर दी। जिसका पत्र भी कार्यकर्ताओं ने जारी किया है।

एकता की मिसाल! मदरसे में गूंजे राम-रहीम एक साथ, पढ़ा गया गायत्री मंत्र और अदा हुई नमाज़…

जिसमें उन्होंने विधायक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत के व्यवहार एवं कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है और साथ ही पैठाणी मंडल के समस्त पदाधिकारियों की सहमति से इकाई को भंग करने का जिक्र किया गया है। वहीं मामले को देख कांग्रेस ने अपनी रोटियां सेकने का काम शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी हमदर्दी जरूर दिखाई है। लेकिन साथ ही भाजपा व उनके मंत्री धन सिंह रावत पर तंज भी कस दिया।

वहीं मामले को तूल पकड़ता देख भाजपा ने भी अपना पक्ष रखते हुए गणेश गोदियाल पर ही निशाना साध दिया। भाजपा का कहना है कि गणेश गोदियाल श्रीनगर और बाजपुर में वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं। और इसमें धन सिंह रावत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि कार्यकर्ताओं के द्वारा दिए गए पत्र और इस्तीफों पर भाजपा का कहना है कि निजी स्वार्थ के कारण इस्तीफे का नाटक किया गया है। जिससे माहौल को खराब करने का काम किया जा रहा है।

रियलमी ने एक बार फिर भारत में लॉन्च किया अपना धासु स्मार्टफोन , जिसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान…

पैठाणी मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा लिए गए इस फैसले से निश्चित तौर पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत के लिए एक झटका माना जायेगा। हालांकि धन सिंह रावत के लिए ये एक के बाद एक दूसरा झटका है। क्योंकि श्रीनगर पालिका परिषद चुनाव की जिम्मेदारी स्थानीय विधायक होने के नाते उनकी ही बनती थी।

LIVE TV