बिमारी के चलते दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का निधन

कांग्रेस की कद्दावर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित पिछले कुछ दिनों बीमार चल रही थीं। वह आज सुबह ही एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

सुबह उन्हें उल्टी हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें दोपहर 3.15 बजे दिल का दौरा पड़ा।

लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। कुछ समय के लिए वह केरल की राज्यपाल भी रहीं।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले- लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं और 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। वह लगातार तीन बार कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली की विधानसभा में वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं।

LIVE TV