देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की बायोपिक में ये अभिनेत्री आयेंगी नजर

 

मुंबई। बायोपिक्स का ट्रेंड अभी बॉलीवुड से ख़तम नहीं होने वाला, आने वाले समय में तो बिलकुल नहीं। साल 2019 में बॉलीवुड ने कई दिलचस्प कहानियों पर काम करना शुरू कर दिया है और इसमें शामिल हैं एक से बढ़कर एक कहानियां इमोशंस, रहस्य से भरी घटनाएं, नए आविष्कार और भी ना जाने क्या क्या है जिसे बॉलीवुड इस साल सिल्वर स्क्रीन पर उतारने वाला है। और क्यूंकि बायोपिक्स रियल होती हैं इसलिए लोग भी इसे देखना बहुत पसंद करते हैं।

देश की सबसे पॉवरफुल औरतों पर बनेंगी बायोपिक, जिसमे बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियां आयेगी नज़र

बता दें कि आने वाले समय में बॉलीवुड में वूमेन सेंट्रिक बायोपिक्स दस्तक देंगी। ये बायोपिक बनेंगी देश की सबसे पॉवरफुल औरतों पर जिसे पर्दे पर उतारेंगी दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां।साल 2019 में आने वाली सभी फ़िल्मों में से बायोपिक्स जौनर में एक बड़ा प्रमुख भाग महिलाओं पर आधारित बायोपिक्स का होगा, जिनमें अलग-अलग तरह की कई मज़बूत कहानियां शामिल हैं जिनके बारे में सभी को ज़रूर जानना चाहिए।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

फ़िल्म ‘मणिकर्णिका’ में कंगना रनौत जो एक फीचर फ़िल्म निर्देशक के रूप में भी अपनी शुरुआत कर रहीं हैं, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की वास्तविक कहानी को गहराई से दिखाएंगी। रानी लक्ष्मीबाई पहली महिला योद्धा रानी थीं और अपने युग में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

फ़िल्म ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण एक बहादुर महिला, लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी को पेश करेंगी। लक्ष्मी एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करतीं हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

अभिनेता बॉब आइंस्टीन का निधन

रिचा चड्ढा

‘शकीला’ 90 के दशक के अंत में वयस्क फिल्मों में काम करने के लिए टैग कर दी गईं एक महिला की कहानी है, जिसे सिल्वर स्क्रीन पर रिचा चड्ढा उतारने वाले हैं। यह फ़िल्म शकीला नाम की उस महिला की कहानी सामने लाएगी जो दक्षिण फ़िल्म बिज़नस में एक मशहूर, सक्सेसफुल अभिनेत्री और सच्ची क्रांतिकारी भी थीं। अवॉर्ड विनिंग निर्देशक इंद्रजीत लंकेश यह फ़िल्म ‘शकीला’ को डायरेक्ट करेंगे।

जान्हवी कपूर

हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी कपूर पहली भारतीय महिला लड़ाकू एविएटर गुंजन सक्सेना की कहानी दर्शकों के सामने लाएंगी। गुंजन सक्सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में घायल सैनिकों को बचाया था। जाह्नवी ने इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी कुछ तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हैं।

कोहरे से वायु, रेल यातायात प्रभावित, इन को किया गया डाइवर्ट

श्रद्धा कपूर

अमोल गुप्ते के निर्देशन में श्रद्धा भारत की युवा खेल आइकन साइना नेहवाल का किरदार निभाएंगी। साइना ने बैडमिंटन में 23 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतते हुए अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम बढ़ाया है। और श्रद्धा अपने इस किरदार के लिए ना कि सिर्फ साइना से मिल रही हैं बल्कि उन्होंने अपने रूटीन में बैडमिंटन खेल को भी जगह दी है।

जैकलीन फर्नांडीज

‘डेबोरा हेरॉल्ड’ नाम की इस आने वाली भारतीय बायोपिक में जैकलीन प्रमुख भारतीय साइक्लिस्ट की भूमिका निभाएंगी। डेबोरा एक 23 वर्षीय साइक्लिस्ट हैं जो निकोबार द्वीप समूह से ताल्लुक रखतीं हैं, और यूसीआई, यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली पहली भारतीय साइक्लिस्ट हैं।

 

LIVE TV