बाबा राम रहीम के सच्चे भक्त हैं विराट कोहली, आशीर्वाद लेते वीडियो वायरल

राम रहीमनई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में शुक्रवार को सीबीआई की अदालत ने दोषी करार दिया है। हालांकि राम रहीम की सजा पर कोर्ट सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। एक तरफ राम रहीम रेप केस में जेल में हैं तो वहीँ दूसरी तरफ उनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो बेहद हैरान करने वाला है।

आपको बता दें कि बाबा राम रहीम ने ये दावा किया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के एक सफल क्रिकेटर बनने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है।

बाढ़ मृतक आश्रितों को योगी सरकार देगी चार लाख रुपए

गौरतलब है कि 2016 में धर्म गुरु के हवाले से कहा गया था कि उन्होंने भारतीय कप्तान को सफल बनने में मदद की थी। उन्होंने कहा था, ‘कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में सफल नहीं हो रहे थे। मैंने उन्हें कड़ी मेहनत और लगातार सीखने की सलाह दी थी।’

यही नहीं राम रहीम ने ये भी दावा किया था की विजेंदर सिंह भी उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही विश्व स्तर के बॉक्सर बने। विराट के अलावा उन्होंने शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान, युसूफ पठान और वकार यूनिस को भी अपना चेला बताया था।

सीएम योगी ने 144 जरूरतमंदों को इलाज के लिए 1.97 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली, आशीष नेहरा और विजय दहिया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। फुटेज  देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कई वर्ष पहले लिया गया है, जिसमें कोहली बाबा का आशीर्वाद लेकर उनके घुटने के आगे बैठे हैं।

https://twitter.com/Eaglesiar/status/870559032741773312

LIVE TV