घर पर बनाएं बादाम का मक्ख़न, जानें इसकी रेसिपी

घर का बना बादाम का मक्ख़न एक अनोखा और किसी को भी ललचा दे ऐसा बनता है। दरसल यह वर्णित करने से ज्यादा अनुभव करने जैसा है। यहाँ बादाम को पीसने से पहले भूना गया है, इसलिए यह अधिक स्वादिष्ट लगते हैं। थोड़ा सा नारियल का तेल इस मक्ख़न की पौष्टिकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक स्वादिष्ट भी बनता है। 

बादाम का मक्ख़न

यह बादाम का मक्ख़न प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, जबकि नारियल आपको मध्यम श्रृंखला ट्रायग्लिसराइड के स्वास्थ फैटी एसिड प्रदान करते हैं। बाज़ार में मिलने वाले बादाम के मक्ख़न से घर पर बनाया गया मक्ख़न बेहतर होता है, क्योंकि बाज़ार में मिलने वाले मक्ख़न में अधिक मात्रा में शक्कर और हाइड्रोजनेटेड वनस्पति होते हैं। इसके अलावा घर पर यही मक्ख़न आधे दाम में भी बनाया जा सकता है। और हाँ, यह मक्ख़न बनाने के लिए आपको महंगे और बड़े बादाम खरीदने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि इन्हें पीसना ही है।

छात्रवृत्ति घोटाला में एक बात और आई सामने, एसआईटी टीम लगी जांच

केवल एक चीज़ यह है कि आपको थोडा धौर्य होना चाहिए, जिससे की आप बादाम को धिरे-धिरे पीसें और हर आधे मिनट पर स्विच बंद करें। यह बादाम का मक्ख़न एक ग्लास की बोतल में भरकर फ्रिज़ में संग्रह करें तो यह 25 दिनों तक ताज़ा रहता है। यदि आप कमरे के तापमान पर इसका संग्रह करेंगे तो यह 15 दिनों तक ताज़ा रहता है। पर एक बात का ध्यान रहे कि यदि आपने इसे बनाकर इसका संग्रह फ्रिज़ में किया है, तो फिर इसे फ्रिज़ में ही रखें। और फिर जब भूख लगे तब 1 चम्मच भर इसका मज़ा ले सकते हैं। यह वज़न घटाने वालों के लिए एक उपयुक्त नाश्ता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले सही वसा आपको लंबे समय तक तृप्त होने का एहसास देते हैं।

  • तैयारी का समय: ५ मिनट 
  •  पकाने का समय: ५ मिनट 
  •  कुल समय : १० मिनट     
  • १ कप के लिये 

सामग्री

  • २ कप बादाम
  • १ टेबल-स्पून  जैविक नारियल का तेल

जानें ‘विनकोमो प्लस टेबलेट’ के प्रयोग, खुराक और साइड इफेक्ट्स

विधि

  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में बदाम को ५ मिनट तक मध्यम आँच पर भून लीजिए।
  2. पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए।
  3. पूरी तरह ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए।
  4. उसमें नारियल का तेल डालकर मिश्रण को १० मिनट के लिए मिक्सर में पीस लीजिए, बीच-बीच में
  5. स्विच को हर आधे मिनट के बाद बंद करके चालू कीजिए नहीं तो मिक्सर की मोटर जल जाएगी।
  6. एक मिनट के लिए इतंजार कीजिए, फिर से ५ मिनट के लिए मिश्रण को पीस लीजिए और हर आधे मिनट के बाद स्विच बंद करके चालू कीजिए।
  7. फिर एक मिनट के लिए इंतजार कीजिए और फिर से ५ मिनट के लिए मिश्रण को पीस लीजिए और हर आधे मिनट के बाद स्विच बंद करके चालू कीजिए।
  8. एक ग्लास बोतल में भर कर ढक्कन से ढककर फ्रिज़ में रख दीजिए।
  9. आवश्यकता अनुसार उपयोग कीजिए।

LIVE TV