बलिया कांड : 7 महिलाओं ने वीडियो जारी कर दी आत्मदाह की धमकी

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू की ओर से एफआईआर न दर्ज होने पर महिला ने आत्मदाह की धमकी दी है। महिलाओं ने गुरुवार को वीडियो जारी कर यह ऐळान किया है। उन्होनें कहा कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो घर की सभी सात औरतें आत्मदाह कर लेंगे। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और घर के बाहर अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।

आत्मदाह की भनक लगते ही एसडीएम सिकंदरपुर संगम लाल, सीओ बांसडीह दीपचंद व एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी धीरेंद्र के घर पहुंचे और सभी ने महिलाओं को समझाना शुरु किया। जब काफी समझाने के बाद भी महिलाएं कुछ भी सुनने को राजी नहीं हुई तो अधिकारियों ने उन्हें शुक्रवार को हर हाल में एफआईआर की कॉपी देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद फिलहाल महिलाओं ने आत्मदाह की जिद को शुक्रवार तक टाल दिया है।

LIVE TV