गुंडई के बल पर सपा जीतना चाहती चुनाव, खुलेआम कराया पथराव

बदायूं में पथरावबदायूं। यूपी चुनाव में आगे रहने की होड़ में जुटी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। मामला बदायूं में पथराव का है। राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने सपा समर्थकों पर उनके रोड शो को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुंडई के बल पर सपा पार्टी अपना रास्ता साफ़ करना चाहती है।

बदायूं में पथराव

सहसवान में राष्ट्रिय परिवर्तन दल की उम्मीदवार और डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को नाधा इलाके में डीपी यादव के लड़के कुणाल यादव द्वारा एक रोड शो किया जा रहा था।

शो के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बदायूं ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का कहना है कि सपा समर्थकों ने उनके रोड शो पर पथराव किया है।

इस मामले पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम यादव का भी कहना है कि सपा गुंडई के बल पर चुनाव जीतना चाह रही है।

LIVE TV