बड़े जाट नेताओं में शुमार चौधरी अजित सिंह नहीं रहें, कोरोना ने ली जान

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमण थे। बीते दिनों उन्हें गुरुग्राम के अल्ट्रा मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौर गई है। उनकी गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।

बता दें कि अजित सिंह और उनकी पोती 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के अल्ट्रा मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर वे पिछले चार-पांच दिन से वेंटिलेटर पर थे। मगर गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। वहीं, इनके निधन पर समाजवादी पार्टी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


LIVE TV