आसमान से टपके बक्से ने मचाया बवाल, निकला कुछ ऐसा कि सब हुए हैरान

बक्सा देख खलबलीउत्तरकाशी। यहां एक ऐसी घटना हुई जिसे देख सभी के होश फाख्ता हो गए। आसमान से हेलीकॉप्टर गुजरने की आवाज सुनाई दी। गांव के बच्चे उत्साहित होकर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए पीछे-पीछे भाग रहे थे। सभी ग्रामीण अपने-अपने काम में मशगूल थे। अचानक आसमान से कुछ गिरता हुआ नजर आया। लोग देख कर घबरा गए। पास जाकर देखा गया तो आसमान से गिरी वो चीज एक बक्सा निकली। गांव में बक्सा देख खलबली मच गयी। आशंका जताई गई कि इसमें बम या विस्फोटक पदार्थ भी हो सकता है। इस बाबद बक्से को खोलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

बक्सा देख खलबली

मामला मोरी ब्लॉक के सीमांत गांव तलवाड़ का है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बक्से को कब्जे में लिया। बक्से को खोल कर देखा गया तो सभी दंग रह गए। बक्से में एक मशीन और दो बैटरी मिलीं।

घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। सुबह गांव में ग्रामीण अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर के गुजरने की आवाज सुनाई दी। तभी आसमान से गांव में एक छोटा बक्सा गिरा। इस से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। पुलिस ने बक्से को खोला। उसमें एक मशीन और दो बैटरी होना बताया जा रहा है। यह जानकारी मोरी के एसओ दिनेश कुमार ने दी है।

LIVE TV