Wow…फिटनेस का नया मंत्रा… ‘बकरी योगा’

बकरी योगा नई दिल्‍ली। सुखी और खुशहाल जीवन के लिए स्‍वस्‍थ रहना बेहद जरूरी होता है। स्‍वस्‍थ आहार के अलावा योगा ही है जो इंसान के शरीर को स्‍वस्‍थ रखने में पूरा योगदान देता है। आमतौर पर योगा के बारे में और उससे जुड़े फायदों के बारे में तो सब करते हैं। लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि बकरी योगा भी कुछ होता है।

बाकी योगा से हटकर बकरी योगा भी एक तरह का योग है। ये भले ही दूसरे योगाओं से अलग है लेकिन बकरी योगा के फायदे कुछ कम नहीं हैं। विदेशों में खासकर अमरीका में बकरी योगा का काफी क्रेज है। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ बाते बताएंगे।

ओरेगन में रहने वाली लायनी मोर्से ने योग प्रशिक्षक हीथर बैलेंगर-डेविस के साथ मिलकर बकरी को योग में शामिल कर लिया।

इस बकरी योगा के लिए खस तरह की बकरी की आवश्‍यकत होती है। यह बकरी बौनी नाइजीरियन प्रजाति की होती है जो किसी कुत्ते के बच्चे के समान दिखती है। योग के अनुसार बकरी का इस्तेमाल किया जाता है।

ये बकरियां इतनी प्‍यारी होती हैं कि योग के दौरान शरीर को संतुलित रखने के अलावा ये अपनी प्यारी हरकतों से योग करने वालों के मन को भा जाती हैं। इतना ही नहीं ये प्रतिभागी को चाटने भी लगती हैं।

योग प्रशिक्षक के मुताबिक बकरी या कोई भी जानवर जब योग में शामिल होता है तो योग करने वालो में अलग तरह की खुशी और ऊर्जा का आ जाती है।

ये कोई आम बकरियां नहीं होती हैं। इन्‍हें बकरी योगा के लिए खासकर पाला जाता है। इनके दूध से साबुन बनाते हैं और बाकी समय में इनका योग में इस्‍तेमाल होता है। बकरी योग की क्लास की फीस 22 डॉलर के आसपास होती है।

LIVE TV