इस औरत के लिए बदल गया प्रकृति का नियम, पैदा किया बकरी का बच्‍चा

बकरी के बच्‍चे को जन्मनई दिल्ली। नाइजीरिया में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने दो साल की प्रेग्नेंसी के बाद बकरी के बच्‍चे को जन्म दिया है। इस पूरे मामले में महिला की पहचान को गुप्त रखा गया है। नाइजीरियाई मीडिया के दावे के मुताबिक महिला ने बताया था कि वह दो साल से प्रेग्नेंट है और मदद के लिए कम्युनिटी सेंटर पहुंची थी।

महिला के फ्री इलाज के लिए पादरी ने ट्रीटमेंट क्लीनिक स्थापित किया था। लेकिन जैसे ही महिला ने बकरी के बच्चे को जन्म दिया, यह खबर सुनते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक जानवर का बच्चे खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। यह वाक्या नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ड का है। यह खबर स्थानीय मीडिया में आने से पहले सोशल मीडिया पर आ गई थी। हर तरफ इस अजीबोगरीब घटना के बारे में सुनकर लोग हैरान है।

सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी शेयर की जा रही है। फोटो को देखने पर बच्चा बिल्कुल बकरी जैसा दिखाई दे रहा है। बकरी के बच्चे की तरह के उसके 4 हाथ और पैर है। साथ ही बच्चे की एक पूंछ भी नजर आ रही है।

नाइजीरिया में विचित्र बच्चे के पैदा होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 2012 में एक महिला ने घोड़े जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था।

 

LIVE TV