फ्लोरिडा में आसमां पर लहराया यह बैनर, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर लिखी गयी यह बात

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर आसमान में रविवार को एक बैनर लहराता हुआ दिखा। इस बैनर में ट्रंप को अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया गया। यह बैनर एक प्लेन के पीछे लगा हुआ था। आसमान से लहराते इस बैनर की तस्वीर एक ट्विटर यूजर ने शेयर की।

ट्विटर पर शेयर किये गये बैनर में लिखा था ट्रंप आप बुरी तरह से हार गये हैं आपको मास्को लौट जाना चाहिए। जबकि एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मार-ए-लागो के आसमां पर आज ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं इंटरनेट मीडिया पर ट्विट वायरल होते ही यूजर ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। यूजर ने लिखा यह पोस्ट करने के लिए धन्यवाद और पायलट को थैंक्स। अन्य यूजर ने लिखा कि यह बैनर दिखाता है कि फ्लोरिडा में अच्छे लोग भी रहते हैं।

LIVE TV