फैंस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है सभी को हंसाने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’

*काव्यता तिवारी
सोनी टीवी के पसंदीदा शो ‘द कपिल शर्मा शो’(THE KAPIL SHARMA SHOW) करीब पिछले दो साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। कपिल शर्मा तो इस शो की जान हैं हीं, और उनके साथ कीकू शरादा, शिमोना, कृष्णा अभिषेक, चंदन और भारती सिंह की मस्ती भी शो में हमेशा चार चांद लगाती है। लेकिन अब कपिल शर्मा फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। फैंस इस खबर पर फिलहाल यकींन करने को तैयार ही नहीं हैं।

सुनने में आया है की “कपिल शर्मा शो ” अब वो बंद होने वाला है| सुनने में तो यहाँ तक आया है की कपिल शर्मा शो फरवरी के दूसरे हफ्तों में बंद हो जायेगा| हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नई आई है। वैसे तो कपिल शर्मा शो बहुत सारी वजहों से लोगो का मन पसंद है , शो में महामारी के कारण स्टूडियो में ऑडिशंस नहीं हो पा रहे और जब थिएटर में ज्यादा मूवी रिलीज़ नहीं हो रही है तो मूवी के प्रमोशन नहीं हो पा रहे है। जब हालत सब सही हो जायेंगे तब शो को फिर से चालू कर दिया जायेगा।

LIVE TV