इस दिन होगी प्रियंका और निक की शादी, जानिए किस चीज़ में कर रही दीपिका को कॉपी

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तारीख़ नज़दीक रही है. प्रियंका चोपड़ा के फैन्स में एक्साईटमेंट बढ़ती जा रही है और वो जानना चाहते हैं कि इस शादी को लेकर क्या क्या चल रहा है। तो ताज़ा ख़बर ये है कि प्रियंका चोपड़ा दो बार शादी करेंगी।

लेकिन एक ही आदमी से और वो हैं निक जोनास। ये तो पहले ही बताया जा चुका है कि प्रियंका दो दिसंबर को शादी करेंगी। ये शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी लेकिन ख़बर है कि उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग का हिस्सा होंगे और ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे।

जाने होने वाली वाइफ को बर्थडे पर कपिल शर्मा क्या दिया गिफ्ट

प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी के कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगीl शादी की रस्में पंजाबी परंपरा के अनुसार होंगी l संगीत, मेहंदी और बारात समारोह पर भी पंजाबियत का रंग चढ़ेगा। संगीत में प्रियंका और निक भी इंटरनेशनल और इंडियन सांग्स पर ठुमके लगायेंगे। फेरों की रस्म के अगले दिन जोधपुर में हो क्रिश्चियन रस्में होंगी।

Priyanka Chopra Nick Jonas

शादी में घर-परिवार और दोस्तों के साथ 100 से 150 लोग इस दौरान मौजूद रहेंगे lनिक जोनास का ड्रेस आईवॉररी व्हाईट होगा और प्रियंका की शादी का जोड़ा लालl अबु जानी और संदीप खोसला प्रियंका का ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। प्रियंका के करीबी रिश्तेदार, Best Man और Bridesmaids राल्फ लॉरेन की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगे l इसके पीछे का एक ख़ास कारण है क्योंकि मेट गाला में जब राल्फ की ड्रेस पहन कर प्रियंका पहुंची थी तभी उनकी नज़रें निक से मिलीं और फिर प्यार हो गया l

LIVE TV