प्यार के चक्कर में बर्बाद हो गया युवक, फेसबुक लाइव कर की आत्महत्या !

क्यों किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा नहीं मिलती … ये गाना सिर्फ गाना नहीं रहा | ये लाइन एक युवक की ज़िन्दगी में पूरी तरह से सच हो गई | दरअसल, मामला  राजस्थान के सीकर जिले का है | जहां एक युवक ने उस्तरे से खुद का गला काट कर आत्महत्या कर ली | पहले फेसबुक लाइव शुरू किया फिर खुद का जीवन ख़त्म कर लिया |

बेचारे आशिक ने आत्महत्या से पहले कहा कि प्यार मत करना, प्यार में धोखा मिलता है | प्यार के नाम पर उसने अपनी जिंदगीभर की सारी कमाई 7 लाख रुपये उस लड़की को दे दिए, मगर उसे मिला क्या सिर्फ धोखा !

पूरी घटना सीकर के सांवलोदा लाड खानी गांव की है | मामला प्रेम प्रसंग का है | आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी मां को भी फोन किया था |

जवाहर सिंह गुजरात में काम करता था 1 दिन पहले ही वहां से आया था | युवक का मरने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है |

 

BHIM APP की इस खास सुविधा से मिलेंगे आपको ट्रांसैक्शन की खास सुविधा

 

पुलिस ने जितना कुछ बताया उसके अनुसार युवक आने के बाद वह गांव के जोहड़ में गया | वहां जाकर उसने मां को फोन किया और कहा कि मैं मर रहा हूं तुम जोहड़ में आ जाओ मां | लेकिन जब तक वो अभागिन माँ वहां पहुंची तब तक उसने अपना गला काट लिया था |

उसकी मौत हो चुकी थी | पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई | सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची | शव को अपने कब्जे में लिया | पुलिस ने शव को एसके अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है |

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है | जांच चल रही है | मृतक ने अपनी आत्महत्या को फेसबुक पर लाइव किया था | जिसके बाद वीडियो भी वायरल हो रहा है | जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले वह सऊदी अरब से नौकरी करके लौटा था |

वो एक लड़की से सगाई करना चाह रहा था | मगर उसकी सगाई उस लड़की से नहीं हो पा रही थी | उसने लड़की के पिता के अकाउंट में पैसे डालने की बात कही है |

अब पुलिस इसकी जांच कर रही है | एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है मगर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है |

 

LIVE TV