पांच पैसे में बिक रहा एक किलो प्याज़

प्याज़ की कीमत नई दिल्ली। एक वक्त था जब प्याज़ की कीमत आसमान को छूने लगी थी। प्याज़ 100 रुपए किलो में मिल रहा था।

लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। देश में प्याज़ की पैदावार ज्यादा हो गई है और मांग कम जिसकी वजह से किसान अपनी पैदावार को कौड़ियों के दाम पर बेचने पर मजबूर हो गया है।

देश में सबसे ज्यादा प्याज़ की खेती नासिक में होती है।

लेकिन यहां पर प्याज़ के दाम इतने गिर चुके हैं कि किसान को एक रुपए प्रति किलोग्राम का भी दाम नहीं मिल पा रहा है।

बताया जा रहा है की कुछ किसानो को तो उनके प्याज़ के लिए सिर्फ पांच पैसे प्रति किलो के दाम मिल रहे हैं।

किसानों के हाल इतने बुरे हो चुके हैं कि किसान अपने प्याज़ को बेचने की बजाए फेंकना पसंद कर रहे हैं।

देश के अन्य राज्यों में भी ज्यादा पैदावार की वजह से प्याज़ के दामो में भारी गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश में किसानोें को प्याज के दाम में कमी की मार से बचाने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यहां की मंडी में प्याज़ का दाम 20 पैसे प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था जिसके बाद सरकार ने किसानों की सहमती के बाद 6 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट से खरीद करी।

आलम यह हो गया है कि किसान अपनी लागत को भी वसूल नही कर पा रहा हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करके उनकी मदद करनी चाहिए।

मंडी में प्याज़ की कीमत चार से पांच रुपए प्रति किलोग्राम है। प्याज़ के अलावा आलु और लहसून की बाजार भी कमज़ोर बताई जा रही है।

LIVE TV