पेड़ से लटके मिले 2 सगी बहनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट- मुजम्मिल दानिश

संभल। यूपी के संभल में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 2 सगी बहनो के शब पेड़ से लटके मिले। सगी बहनों के शव पेड़ से लटके होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक सगी बहने कल रात से घर से गायब थी। दोनों लड़कियों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लड़कियों के शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम लिए भेजने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूमना दीपपुर की है , इसी गांव के किसान रामवीर की बेटी कविता और सीमा देर शाम अचानक घर गायब हो गई। परिजन देर रात तक कविता और सीमा ढूंढ़ने का प्रयास करते रहे।

सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी, ठेकेदारों के घर से मिले 2 करोड़ रुपए और 2 किलो सोना

लेकिन दोनों लड़कियां नहीं मिली। आज सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर काम करने पहुंचे तो जंगल में दोनों लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके हुए दिखाई दिए। पुलिस लड़कियों की मौत को खुदकशी बता रही है।

LIVE TV