पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर SP कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी चलाकर किया विरोध…

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में विरोधी राजनीतिक पार्टियां मुखर हो गई हैं। इन दिनों इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी चलाकर विरोध जताया तो आप कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर गुस्सा प्रकट किया।

छात्र नेताओं ने भी जताया आक्रोश

उधर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने भी अपना आक्रोश जताया। अविनाश विद्यार्थी की अगुवाई में साइकिल से कार खींचकर आक्रोश जताया। इस दौरान चेतावनी दी कि सरकार बढ़े दामों को वापस नहीं लेगी तो सड़क से सदन तक विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बेसिक रवैया जनविरोधी है।

समाजवादी छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, सदन तक लड़ाई लड़ेंगे

समाजवादी छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। इविवि छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि भाजपा का फांसीवादी चेहरा उस समय बेनकाब हो गया, जब पूरी दुनिया में क्रूड आयल का दाम घट रहा है। इस दौरान जिया रिजवी, अरविंद सरोज, विजयकांत विपिन, सलमान इलाहाबादी, मसूद अंसारी, आयुष प्रियदर्शी, विवेक यादव, सलमान कटरा, श्रीकांत, हरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, रोहित पाल आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला-शहर के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे स्थित नेहरू प्रतिमा के निकट केंद्र के खिलाफ नारे लगाए। जिला प्रभारी सुशील पासी की अगुवाई में कहा, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। नेता सदन मुकुंद तिवारी और पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने कहा, जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। इस दौरान सुधाकर तिवारी, विनय दुबे, सुरेश यादव, फुजैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, हसीब अहमद, अनिल पांडेय, अन्नू शुक्ल, अखिलेश यादव, अशफाक अहमद, आरके गौतम, सत्या पांडेय, श्रीशचंद्र दुबे, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।

LIVE TV