पूल पार्टी में 61 लोग तोड़ रहे थे सारी हदें, फार्म हाउस मालिक समेत 16 लड़कियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

नोएडा एक्सप्रेस वे कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित फार्म हाउस पर 2 दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शराब-पूल पार्टी करते हुए 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान फार्म हाउस मालिक समेत 16 लड़कियों के खिलाफ महामारी अधिनियम धारा 188 और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है। सभी के खिलाफ 1-1 हजार रुपए का चालान भी काटा गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी एके चड्ढा का यमुना नदी के किनारे फार्म हाउस है। इसे शराब पार्टी के लिए बुक किया गया था। इस बात की सूचना पर ही टीम ने रेड डाली तो वहां हड़कंप मच गया। चारों और से घर कर 61 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें 16 लड़कियां और 45 लड़के मौजूद थे।

LIVE TV