अंधविश्वास के चलते सास ने आग की वेदी पर बैठाया!

पीलीभीत में अंधविश्वासपीलीभीत। आज हम आधुनिकता के दौर में जी रहे हैं, लेकिन आज भी अंधविश्वास देश में अपनी जड़े जमाए हुए है। इसके कारण ही पीलीभीत में अंधविश्वास की हद ने एक महिला को मरने पर विवश कर दिया। महिला की सास उसके क़दमों को अशुभ बताते हुए उसे हर रोज शारीरिक और मानसिक वेदना देती थी। यह वेदना जब बर्दाश्त की सारी हदें पार कर गयीं तो महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

पीलीभीत में अंधविश्वास  

मामला उत्तर प्रदेश के सेहरामऊ इलाके का है। यहां शादी के बाद महिला के ससुर की कुछ कारणों से मौत हो गयी। बस इसी बात को लेकर सास महिला को प्रताड़ित करने लगी।

रोज-रोज मिलने वाले तानों और ससुर की मौत का कारण बताए जाने से महिला क्षुब्ध हो चुकी थी। इसलिए उसने खुद को ख़त्म करने का फैसला लिया।

शुक्रवार शाम को महिला ने खुद पर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार की आवाज सुन जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो महिला को सीएचसी पूरनपुर में ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया।

यह मामला इस बात को बयान करता है कि आज भी अंधविश्वास किस तरह से अपनी जड़े जमाए हुए है। इसमें पड़कर इंसान इतना अंधा हो जाता है कि इंसानियत भी शर्मसार होने लगती है। न चाहते हुए भी कुछ लोग इससे निजात पाने के लिए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं।

 

LIVE TV