नए रंग रूप और कुछ शर्तों वाला होगा लॉकडाउन – 4 पीएम मोदी ने दिए संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया है। आपको बता दें पीएम ने कल ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। जहां पर उन्होंन जन से जग तक नारे की भी बात की है। साथ ही देश को आर्थिक स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इस बारे में भी रणनीति बनाई है। कोरोना से लड़ना और आर्थिक स्तर को मजबूत बनाने की रणनीति पर बल दिया है।

 

पीएम मोदी

21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना भी है ये हमारी जिम्मेदारी भी है।
ये स्थिति हमें सिखाती है कि इसकी मांग एक ही है- आत्मनिर्भर भारत
कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं।

कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा, लेकिन हमारी जिंदगी इसके इर्द गिर्द ही नहीं बनी रह सकती।
हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे और काम भी करेंगे।
लॉकडाउन 4 नए तरीके वाला होगा, पूरी तरह अलग होगा।
राज्यों से जो सुझाव मिले हैं उसके मुताबिक ही इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।
हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे।
जो हमारे वश में है, वही सुख है, आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ सशक्त भी करती है।
अपने स्वास्थ्य का, परिवार का जरूर ध्यान रखिए।

MP: श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो मजदूरों की हुई मौत, पड़ा था दिल का दौरा

हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है
हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा।
संकट के समय में लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की है। हमें लोकल ने ही हमें बचाया है। लोकल हमारी जरूरत ही नहीं जिम्मेदारी है।
लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। लोकल से ही कोई प्रोडक्ट ग्लोबल बना है।
आज से हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है।

 

 

LIVE TV