पीएम मोदी को प्रियंका और निक ने शादी में किया इन्वाइट

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ राजधानी नई दिल्ली में मौजूद थे। प्रियंका दिल्ली में अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही थीं। कहा जा रहा है कि निक जोनस दिल्ली में इसलिए आए थे ताकि वह प्रियंका के साथ अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन्वाइट कर सकें।

priyanka chopra

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चला है कि वास्तव में प्रियंका और निक, पीएम मोदी से मिल सके हैं या नहीं लेकिन शादी में शामिल होने के इनके स्पेशल मेसेज के साथ इन्विटेशन पीएम तक जरूर पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इनकी शादी में शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड की दबंग गर्ल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला !

बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में निक जोनस से शादी करेंगी। शनिवार रात को निक और प्रियंका मुंबई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि अब दोनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी रहेंगे। कहा जा रहा है कि यह कपल शादी से 1-2 दिन पहले ही जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

LIVE TV