काम कर गया पीएम मोदी का ख़ास टोटका, पाकिस्तान में गूंजने लगा ‘जन-गण-मन’

पाकिस्तान में जन-गण-मननई दिल्ली। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में सीमा पर आए दिन तनाव का माहौल देखने और सुनने को मिलता है। इसके साथ ही इन दो पड़ोसी देशों के बीच कश्मीर झगड़े की मुख्य कड़ी है। राजनीतिक स्तर पर भले ही दोनों देशों में शान्ति का माहौल बने न बने, लेकिन दोनो देशों की जनता सिर्फ अमन और अमन ही चाहती है। इस दिशा में पीएम मोदी ने अथक प्रयास किये हैं।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने वाघा सीमा पर सबसे बड़ा ध्वज फहराया

इतिहास के पन्नों में दर्ज इन दोनों देशों की दास्तान एक ही सिक्के के दो पहलुओं की तरह ही हैं। ब्रिटिश शासन के बाद हुए बटवारे ने एक धुन पर धड़कने वाले दिलों को अलग धुनें पकड़ा कर किनारे लगा दिया।

आज 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है कल 15 अगस्त को हिंदुस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस को मनाएगा।

इसी बीच पाकिस्तानी गायकों ने हिंदुस्तान का राष्ट्रगान गाया है जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

राष्ट्रगान के इस मैशअप में पाकिस्तान के गायक भारत का राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। वह जन गण मन अधिनायक… गुनगुना रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान के गायक पाकिस्तान का राष्ट्रगान पाक सरजमीं… गाते हुए दिख रहे हैं। सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव जारी है लेकिन स्वतंत्रता दिवस ने मौके पर दोनों देशों के गायकों ने शांति के लिए एक अच्छी पहल की है।

राष्ट्रगान के इस मैशअप को फेसबुक पर ‘वायस ऑफ राम’ नाम के एक ग्रुप ने दोनों देशों के बेहतर रिश्तों के लिए पोस्ट किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सोमालिया पोलियो मुक्त घोषित, आखिरी मामला 2014 में हुआ दर्ज

भारत की ओर से इसमें सिद्धार्थ बसरुर, इशिता चक्रवर्ती, संजीता भट्टाचार्य, निखिल डिसूजा, अरुण हरिदास कामथ, मेहर मिस्त्री, आदिल मैनुअल, राघव और अर्जुन ने अपनी आवाज दी है। जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से अलिशिया जियास, नताशा बेग, जे अली और जीशान अली ने जन गण मन गाया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा देखा जा चुका है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV