पाकिस्तान के 2 गुटों में हुई झड़प में 11 की मौत, 15 घायल

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में वन भूमि के विवादित कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प हुई। कुर्रम जिले के कोहाट डिवीजन में सोमवार को शिया-सुन्नी के बीच हुई संघर्ष में कम से कम 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार बताया कि विवादित पर्वतीय जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर 2 समूहों के बीच झड़प हुई।

सूत्रों के अनुसार अब तक दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं और 15 घायल हुए हैं। इस दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल भी हुआ। शांति बहाल करने को लेकर पुलिस को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा का सामना कर रहा है। अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े सशस्त्र सुन्नी समूह अक्सर शियाओं की सभाओं पर हमला करते हैं, जो देश की मुस्लिम आबादी का लगभग 20 फीसद हिस्सा हैं।

LIVE TV