पाकिस्तान की जेल में 18 साल से बंद महिला वापस आई भारत, कही यह बड़ी बात

पाकिस्तान की जेल में 18 वर्षों से बंद 65 वर्षीय हसीना बेगम आखिरकार मंगलवार 26 जनवरी को भारत वापस आ गयीं। वह वर्ष 2002 में अपने रिश्तेदारों से मिलने लाहौर गयी हुई थीं। हालांकि पासपोर्ट खो जाने के चलते उन्हें पाक की जेल में बंद कर दिया गया था। वहीं औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद वह मंगलवार को वापस अपने वतन लौट कर आईं।

हसीना बेगम के वापस आने के बाद रिश्तेदारों औऱ औरंगाबाद पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हसीना ने बताया कि वह मुश्किल दौर से गुजरीं और वापस आने के बाद उन्हें शांति का एहसास हुआ। वापस आने पर हसीना बेगम ने कहा कि मुझे लग रहा है कि जैसे मैं स्वर्ग में हूं। पाकिस्तान में मुझे जबरदस्ती कैद कर लिया गया था। हसीना बेगम ने आगे कहा कि वह औरंगाबाद पुलिस का धन्यवाद देना चाहती हैं।

आपको बता दें कि 18 साल पहले हसीना बेगम अपने पति के रिश्तेदारों से मिलने लाहौर गयी थीं। हालांकि उनका पासपोर्ट खो गया। जिसके बाद उन्हें वहीं जेल में कैद कर लिया गया था।

LIVE TV