पहली बार दो लाख हाजी हिन्दुस्तान से हज के सफर पर होंगे रवाना, पाकिस्तान से ऊपर पायदान पर है भारत !

रिपोर्ट – तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ : मुसलमानों का पाक और मुकद्दस हज का सफर काफी नजदीक आ गया है | इस बार हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार तकरीबन दो लाख हाजी अपना धार्मिक कार्य पूरा करने हज के मुबारक सफर पर जाएंगे |

हिंदुस्तानी हाजी दुनिया में दूसरे पायदान पर मक्का मदीना में हज करने वालों में शुमार किए जाएंगे | जिसको लेकर मुस्लिम रहनुमाओं ने भी मोदी हुकूमत की तारीफ के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी शुक्रिया अदा किया है | जिसकी लखनऊ से पहली फ्लाइट 21 जुलाई को 300 यात्रियों को लेकर रवाना होगी |

इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा एशिया से मुसलमान हज करने जाएंगे | पूरे एशिया में इंडोनेशिया अव्वल और भारत दूसरे नंबर पर रहेगा | जबकि पाकिस्तान इस्लामिक देश होने के बावजूद तीसरे नंबर पर है |

भारत में सबसे ज्यादा हाजी यूपी के होंगे | यूपी में सबसे ज़्यादा हाजी लखनऊ एयरपोर्ट से 21 जुलाई से जाना शुरू होंगे | गौरतलब है की इस बार सऊदी हुकूमत ने भारत को 25 हज़ार सीटों का ज्यादा कोटा बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के दिया है |

जो पीएम मोदी की कोशिशों और सऊदी सरकार से भारत सरकार के अच्छे संबंध का भी नतीजा माना जा रहा है इसी एक्स्ट्रा कोटे को मिलाकर भारत के हाजियों की तादाद 2 लाख पहुंच गई है |

 

दोस्त को हुआ दोस्त की पत्नी से प्यार, फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट !

 

हज 2019 के तहत बड़ी तादाद में हिंदुस्तान से हाजियों के सफर और बेहतर बंदोबस्त के लिए शिया सुन्नी उलमा ने भी मोदी सरकार और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ करी है |

मजहबी रहनुमाओं का कहना है कि पहले कोटा कम होने की वजह से कितने हाजी हज के सफर से महरूम हो जाते थे या फिर उनको अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था |

जिससे अब कुछ हद तक हाजियों को राहत जरूर मिलेगी | इसके अलावा मजहबी रहनुमाओं का कहना है कि मुख्तार अब्बास नकवी बराबर अल्पसंख्यक के मसले मसाइल को लेकर बेहतर काम कर रहे हैं | जो काबिले तारीफ है और इसमें पीएम मोदी की भी जितनी तारीफ की जाए कम है |

हम आपको बताते चलें कि सऊदी हुकूमत के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले साल हज 2018 में दुनिया भर के कुल 23 लाख 71665 मुसलमानों ने हज किया था |

इनमें छह लाख 12953 हाजी स्थानीय थे और 17 लाख 58 हजार 711 हाजी विभिन्न देशों के थे | इन हाजियों में सबसे ज़्यादा एक लाख 75 हजार 13 हाजी भारत के थे | इस साल सऊदी हुकूमत में भारत का 25 हजार सीटों का कोटा बढ़ा दिया है |

जिसके चलते भारत में सबसे ज़्यादा 33 हजार हाजी उत्तर प्रदेश के होंगे जिसमें 15 हज़ार से ज्यादा हाजी लखनऊ एयरपोर्ट से हज के पाक और मुकद्दस सफर के लिए रवाना होंगे |

जिसमें इस बार यूपी से 99 महिलाओ ने भी बिना महरम के हज पर जाने के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य समिति में किया है | जिनका चयन बिना लॉटरी के किया जायेगा |

 

LIVE TV