एक क्लिक पर तबाह हो जाएगा पाकिस्तान और चीन, भारत के हाथ लगा सबसे विध्वंसक हथियार

परमाणु हथियारभुवनेश्वर। भारत ने सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। मिसाइल का परीक्षण पूर्वाह्न् करीब 11.50 बजे बालासोर तट से मोबाइल लांचर से किया गया।  यह मिसाइल का छठा परीक्षण है।

परमाणु हथियार

4000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम अग्नि-4 परमाणु क्षमता युक्त मिसाइल है। यह सतह से सतह तक मारने में सक्षम स्वदेशी मिसाइल है। अग्नि-4 मिसाइल 20 मीटर लंबी और 17 टन भारी है। इस मिसाइल की खासियत है कि इसमें पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं। साथ ही यह उड़ान के दौरान होने वाले अवरोधों के दौरान खुद को ठीक एवं दिशानिर्देशित कर सकती हैं।

इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है। अग्नि-4 मिसाइल का पहला परीक्षण 15 नवंबर 2011 को हुआ था।

भारत ने गत 26 दिसंबर को भी अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल से पाकिस्तान और चीन दोनों पर हमला किया जा सकता है।

अग्नि-4 मिसाइल के शामिल होने से हमारा देश रक्षा क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो गया है। इससे पहले भारत के पास अग्नि मिसाइल श्रृंखला में 700 किलोमीटर के रेंज का अग्नि-एक, 2000 किलोमीटर रेंज की अग्नि-दो और 2500-3500 से अधिक रेंज की अग्नि तीन मिसाइल थीं।

अग्नि-4 के शामिल होने से हमारा देश अपने पड़ोसी दुश्मन देशों को मुहतोड़ जवाब देने में और अधिक सक्षम हो गया है।

 

LIVE TV