ये खबर सिर्फ परफेक्ट फिगर की दीवानी महिलाओं के लिए है

परफेक्ट हिप साइजनई दिल्ली। बेस्ट फिगर पाने की ललक अमूमन महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। इसके लिए वे कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। बहुत सी महिलाएं तो ऐसी हैं जो अपनी बॉडी को परफेक्ट शेप में लाने के लिए खाना-पीना ही त्याग देती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो सर्जरी का सहारा लेती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी एक ख़ास हिस्सा महिलाओं को मायूस करता रहता है। वह है हिप साइज। डाइट कंट्रोल और जिमिंग के सहारे महिलाएं अपने शरीर को स्लिम करने में तो कामयाब हो जाती हैं लेकिन परफेक्ट हिप साइज उन्हें हमेशा निराश करता है। आइए जानते हैं कि परफेक्ट हिप साइज के बारे में…

प्लास्टिक सर्जनों द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक महिलाओं के हिप की परफेक्ट साइज तय कर दी गई है।

जानकार मानते हैं कि महिलाओं के हिप का साइज कमर के मुकाबले 42।86 फीसदी ज्यादा होनी चाहिए।

प्लास्टिक सर्जनों के मुताबिक अमेरिका की पॉप स्टार बेयॉन्स नोल्ज कार्टर के हिप का साइज परफेक्ट साइज है। इस स्टडी में उनके हिप के साइज को परफेक्ट बताया गया है।

इस स्टडी का नेतृत्व करने वाले टेक्निकल यूनिवर्सिटी म्यूनिख के पॉल हेडक्रुगर ने महिलाओं के परफेक्ट नितंब साइज का चुनाव किया और बताया कि महिलाओं का हिप कमर के मुकाबले 42।86 फीसदी अधिक चौड़ा होना चाहिए। तभी वह उनकी बॉडी परफेक्ट कहलाएगी।

इस स्टडी के लिए 27 साल की वॉलंटियर मॉडल की फोटो को कंप्यूटर पर अलग-अलग साइज में बनाकर देखा गया।

इस स्टडी में 35 देशों के 583 प्लास्टिक सर्जनों ने हिस्सा लिया और परफेक्ट हिप साइज को चुना।

बता दें अमेरिका में नितंब की साइज को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने का चलन काफी लोकप्रिय है। यहां की महिलाएं बट फिट सर्जरी कराने से गुरेज नहीं करती है। यहां इस सर्जरी के मामलों में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई।

LIVE TV