पति को बहुत महंगा पड़ा झगडा, देखते ही देखते पत्नी चबा गई चार लाख रूपए  

 

पत्नी चबा गई लाखोंनई दिल्ली। गुस्से में आप हमेशा अपना ही नुकसान करते है, इस बात को कई बार आपने महसूस भी किया होगा। साथ ही गुस्से में उठाए कदम से आपको हमेशा नुकसान ही होता है। पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी को गुस्सा आया और वो लाखों रूपए खा गया हो।

पत्नी चबा गई लाखों

कुछ ऐसा ही हुआ कोलंबिया के एक जोड़े के साथ।

यहां महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद उस महिला ने अपना गुस्सा उतारने के लिए 7,000 यूएस डॉलर यानी करीब 4 लाख रुपये खा लिए।

इस महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। जिसने अपने पति से नाराज होकर यह कदम उठाया और महीनो से बचाई रकम निगल गई।

इतना ही नहीं इतना पैसा इस महिला को हजम नहीं हुआ और उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर सौ डॉलर के 57 नोट उसकी पेट और आंतों से निकाले।

पुलिस के मुताबिक महिला कई दिनों से अपने पति के साथ कहीं घूमने जाना चाहती थी। इस टूर के लिए वह कई महीनों से पैसे भी जमा कर रही थी। यहां तक कि ज्यादा फन करने के लिए और ज्यादा पैसे जोड़ने के लिए उसने घर का कुछ पुराना सामान तक बेच दिया था। लेकिन एक दिन उसकी अपने पति के साथ बहस हो गई जिसके बाद उसने बचाए हुए सभी पैसे निगल लिए और अस्पताल पहुंच गई।

LIVE TV