पति के भेजे पैसे निकालने बैंक जाती थी पत्नी, गार्ड से हो गया प्रेम और 5 बच्चों के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी बैंक के गार्ड के साथ फरार हो गई। ऐसे में पति अपनी पत्नी और बच्चों के लिए भटक रहा है।

घटना सिंदुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जहां 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फऱार हो गयी। प्रेमी एक बैंक का गार्ड है और अब पत्नी और बच्चों के लिए परेशान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक में तैनात गार्ड का महिला से प्रेम बैंक में आने-जाने के दौरान हो गया था। दोनों के बीच तकरीबन 2 सालों से संबंध है। महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है और वह घर पर बच्चों के साथ रहती थी। पति जब मुंबई से रकम भेजता था तो महिला बैंक से उसे निकालने जाती थी। इसी बीच उसका संबंध बैंक के गार्ड के साथ हो गया। अब महिला अपने प्रेमी गार्ड के साथ फरार हो गयी।

LIVE TV