पंजाबी सिंगर ‘दिलजान’ की सड़क हादसे में मौत, जल्द आने वाला था उनका नया गाना

पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजान (31) की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिलजान मंगलवार की सुबह अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर से करतारपुर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उनकी गाड़ी बीच में ही जंडियाला गुरु के पास उनकी कार हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई।

उनके मौत की खबर सुनते ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री मानो शोक में डूब गई हो। वहीं उनके लाखों हाजरों फैंस को अभी भी उनके निधन पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दिलजान जल्द ही अपने चाहने वालों के लिए एक नया गाना लेकर आने वाले थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कई बड़े सितारों व गीतकारों ने उन्हें अपना शोक समाचार आर्पित किया। इसी कड़ी में पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख जताया। दिलजान को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।

LIVE TV