न्‍यू ईयर पर दिल्ली पुलिस को मिला ये नया तोहफा, जिसे देख सभी को मिला सुकून…

दिल्‍ली सरकार ने नव वर्ष पर दिल्‍ली पुलिस को नई सौगात दी है। विशेष सचिव गृह ओपी मिश्रा ने नए साल की पूर्व संध्या पर नोटिफिकेशन भी जारी कर कई बदलाव किए है।

दिल्ली पुलिस

सबसे पहले तो दिल्‍ली पुलिस के जिले को 14 के बदले 15 जिलों में बांट दिए गए हैं। अब दिल्‍ली बॉर्डर की सुरक्षा के लिए नया जिला बाहरी-उत्तर बनाया गया।

इसके अलावा साउथ जिले के सब-डिवीजन सफदरजंग एनक्लेव को साउथ-वेस्ट जिले में शिफ्ट कर दिया गया। लक्ष्मीनगर के नाम से एक नया थाना बनाया गया।

ये पहले शकरपुर थाने में आता था। शकरपुर थाना कायम रहेगा सिर्फ सब-डिवीजन में बदलाव हुआ है।

6 रेंज अधिकारियों के मातहत काम करेगी पुलिस नए साल से दिल्ली पुलिस का दायरा बढ़कर अब 14 के बजाय दिल्ली के 15 जिलों में हो गया है।

बाहरी-उत्‍तर नाम से नया जिला बनाया गया है जिससे अब 15 जिले हो गए हैं।

इस मंदिर में पूजा के लिए महिलाओं को पहननी होगी ये खास पोशाक, कीमत होगी 100 रूपये…

दिल्‍ली पुलिस के जिलों के नाम उत्तर-पूर्व, शाहदरा, पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, द्वारका, पश्चिम, बाहरी, रोहिणी, बाहरी-उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम।

दिल्ली पुलिस की भाषा में कहें तो अब दिल्ली पुलिस 15 जिलों के छह रेंज में काम करेगी।

करीब 15 थानों के 9 सब-डिवीजन बने हैं। दिल्ली की बढ़ती हुई जनसंख्‍या और क्राइम मैपिंग के आधार पर ये नए थाने बने हैं।

LIVE TV