नौकर और दोस्तों के साथ पत्नी से करता था सामूहिक दुष्कर्म, अय्याशी के अड्डे को सरकारी बुलडोजर ने किया जमींदोज

इंदौर. नौकरों और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित पति के घर और फार्महाउस को इंदौर प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। सोमवार को टीम ने पहुंचकर घर और फार्महाउस को ध्वस्त किया। आरोपित पति ने युवराज फार्म हाउस को असल में अय्याशी का अड्डा बनाकर रखा था। यहां लड़कियों को लाया जाता था और पत्नी के सामने उनसे शारीरिक संबंध बनाए जाते थे।

पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने तकरीबन तीन एकड़ जमीन पर बने युवराज फार्म हाउस को गिराने का आदेश दिया। यह फार्म हाउस मंगलिया में एबी रोड पर प्राइम लोकेशन पर है। इस फार्म हाउस की तकरीबन कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा की है।

फार्म हाउस में विलासिता की कई चीजें मिले हैं। अश्लील खिलौने, अवैध हथियार, चीनी चाकू, शराब की बरामदगी भी यहां से हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपित पति के खिलाफ पहले ही तीन अपराध दर्ज हैं। जबकि उसके सहयोगी विपिन भदौरिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही नौकर अंकेश वाघेल, आनंद साहनी, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया को भी गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक थाई महिला से भी दोस्ती की थी। उसे प्रेम जाल में फंसाकर कुछ दिन बाद थाईलैंड जाने की योजना भी बनाई जा रही थी।

प्रेम विवाह के बावजूद दूर हुई पत्नी
आरोपी की पहली पत्नी इन गलत हरकतों के चलते ही उससे दूर हुई थी। वह अलग फ्लैट में रह रही है। आरोपी ने उससे प्रेम विवाह किया था। तकरीबन 5 साल तक सब ठीक चला लेकिन बाद में पति की हरकते देख वह दूर हो गई। सोमवार को पत्नी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसके और बच्चों के भविष्य को देखते हुए फार्म हाउस का कब्जा उसे दिया जाए।

LIVE TV