नेपाल पर कार्रवाई को लेकर अयोध्या सद्भभावना समन्वय महा समिति ने संयुक्त राष्ट्र संघ को लिखा पत्र

नेपाल के पीएम की ओर से अयोध्या को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद उसके खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या सद्भभावना समन्वय महासमिति की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ को एक पत्र लिखा गया है। इस लिखे गये पत्र में नेपाल पर कार्रवाई की बात कही गयी है। यह पत्र सद्भावना समन्वय महासमिति के डॉ पंडित अमरनाथ मिश्रा की ओर से लिखा गया है।

मामले को लेकर डॉ. पंडित अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि, एक राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष ने भारत की संस्कृति पर हमला किया है। हमारी आस्था पर हमला किया है। नेपाल के राष्ट्रअध्यक्ष कह रहे हैं असली अयोध्या नेपाल में है। उन्हें नहीं पता कि हमारे यहां कहा जाता है कि कण कण में राम हैं। राम पूरी दुनिया है। उन्होंने भारत के हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। यह काम चीन के कहने पर किया गया है। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में पत्र दिया है कि उनको इस तरह के बयान पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसी के साथ कुछ बौद्ध संगठन के लोग यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कि रामजन्म स्थान बौद्धों का है यह उनको सौंपा जाए। यह सब षडयंत्र हैं। इस षडयंत्र के पर्दाफाश के लिए ही यह पत्र लिखा गया है। इस पर विराम लगाया जाना चाहिए। हम चाहते हैं कि इस पर जरूर कार्रवाई हो क्योकि यह हमारी आस्था का मामला है। यह सब हमें ठेस पहुंचाने के लिए हो रहा है। पत्र इसलिए भी लिखा गया कि है कि भविष्य में कभी भी इस तरह की कोई बात अयोध्या को लेकर कोई अन्य न करें। इसी के साथ भारत सरकार भी नेपाल पर कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपील करे। जिससे हिंदुओं की आस्था को लेकर बार-बार कोई भी खिलवाड़ न करे।

LIVE TV