निक जोनस के 10 साल छोटें होने पर बोली प्रियंका चोपड़ा, दिया ये जवाब

मुंबई.इंटरनेशनल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस के साथ विवाद के बंधन में बंध चुकी हैं। जबसे प्रियंका ने निक को डेट करना शुरू किया था, लोगों ने उनके बीच उम्र के फासले पर खूब बातें की थीं। प्रियंका और निक के बीच 10 साल का फासला हैं। इस बात पर खूब मीम्स भी बनाए गए थे। शादी के बाद एक ऐप लॉन्च के दौरान बातचीत में प्रियंका ने निक के साथ अपने उम्र के फासले पर भी बात की। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने उम्र के फासले पर हो रही बात को हास्यप्रद कहा। उन्होंने कहा कि इस बात पर बहस होनी चाहिए।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ‘मुझे यह बात बहुत ही हास्यपद लगती है। भारत में महिलाएं अधिक उम्र के मर्दों को पसंद करती आई हैं, कई बार वह मर्द महिला से 12 साल बड़ा भी होता है, जिसे बहुत ही सामान्य रूप में देखा जाता है। शादी की उम्र के इस फासले पर बहस होनी चाहिए, हमें इस तरह की बात करते हुए शर्म आनी चाहिए।’

 

अपनी सफलता और काम करने के तरीकों पर प्रियंका का कहना है, ‘मुझे रूढ़िवादी बातों, सोच, लोगों और रूढ़िवादी ढंग से काम करने के तरीकों से सख्त नफरत है। मेरा मानना है कि रूढ़िवादिता आलस को जन्म देता है। मतलब यह है कि आप नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक नहीं हैं, नए चैलंज को लेने में आलसी हैं। मुझे अपने जीवन से प्यार है और मुझे रूढ़िवादी सोच, समझ, माहौल के बैरियर्स को तोड़कर आगे निकलना अच्छा लगता है।

 

प्रियंका आगे कहती हैं, ‘हमारे यहां यह सोच है कि 30 की उम्र के बाद हिरोइन का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन एक हीरो 50 से 60 की उम्र में भी रोमांटिक लीड की भूमिका में नजर आता है। यह बैरियर हमारे दिमाग में फिट हो गया है, लोग इसे तोड़ कर आगे बढ़ने में आलस महसूस करते हैं। पिछले एक दशक में हमारे यहां अभिनेत्रियों ने इस बैरियर को तोडा है, वह आगे बढ़ी हैं।

गोल्डन ग्लोब नामित आइवनहो पिक्चर्स ‘द स्काई इज पिंक’ के निर्माण से जुड़ा

बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, विद्या बालन, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट ने एंटरटेनमेंट के बिजनस को एक नया आयाम दिया है, सभी ने न सिर्फ महिला प्रधान फिल्मों में काम किया, बल्कि उनकी मेहनत और बिजनस को देखते हुए लोगों ने उनपर पैसे भी लगाया है। यह बदलाव मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’

LIVE TV