धोनी के माता- पिता कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल का कहना है कि धोनी के अभिभावकों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन का स्तर ठीक है। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना की लहर काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रही है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो भारत में कोरोना के 2,95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। वहीं, 2,023 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।

LIVE TV