दोस्ती और मदद की आड़ में इस तरह विकास दुबे के साथ दगाबाजी कर रहा था जय बाजपेई

कानपुर में विकास दुबे एनकाउंटर के बाद उसके करीबी जय बाजपेई का दोहरा खेल सामने आया है। एक तरफ बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ से पहले जय ने विकास दुबे को असलहे और रकम पहुंचाई तो दूसरी ओर उसने राहुल तिवारी की मदद की। इतना ही नहीं एक अफसर पर दवाब बनवाकर उसने विकास दुबे के खिलाफ राहुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह सब उसने इसलिए किया जिससे उसे विकास दुबे को रुपये न देना पड़े।मीडिया रिपोर्टस में यह भी खुलासा किया गया है कि वह विकास के साम्राज्य पर कब्जा जमाना चाहता था।

जय लगातार कई सालों से विकास दुबे के साथ था। उसने करोड़ों की रकम अलग-अलग कारोबारों में लगा रखी थी। इसी के साथ उसने 7-8 करोड़ रुपये ब्याज पर उठा रखे थे। कथिततौर पर जय बाजपेई यह पूरी रकम हड़पना चाहता था। वहीं विकास ने जिन अलग-अलग चीजों में जय के सहारे रकम लगा रखी थी जय उसे भी हड़पना चाहता था। जिसके चलते उसने राहुल की मदद की। इस मामले के शुरु होने से लेकर ही जय बाजपेई ने विकास की पूरी रकम हड़प करने की पटकथा तैयार कर ली थी। लेकिन अब जय खुद ही इस मामले में फंस गया है।

LIVE TV