देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बतायी फेयरनेस क्रीम का प्रचार ना करने की वजह

मुंबई. कोरोना काल के बीच अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें रंगभेद के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है। जिसके चलते भारत में भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रंगभेद के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई है। हालांकि, कुछ सेलेब्स को इस वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि, उन सेलेब्स में से कुछ ने फेयरनेस क्रीम के एड किए हुए हैं।

बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी रंगभेद के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई जिसके बाद प्रियंका भी ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। खबरों के मुताब़िक प्रियंका चोपड़ा को इस वजह से ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने पास्ट में फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन किए हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करना छोड़ दिया था। बता दें, वायरल वीडियो में प्रियंका से पूछा गया कि आप फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के बारे में क्या सोचती हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस बारे में काफी बुरा लगता है क्योंकि उनकी खुद की स्किन डस्की कलर की है। साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्होंने 1 साल तक फेयरनेस प्रोडक्ट्स को एंडोर्स किया, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने रियल स्किन कलर से बुरा नहीं लगना चाहिए और उसके साथ कम्फर्टेबल रहना चाहिए तो उन्होंने फ़िर फेयरनेस प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें कई फेयरनेस क्रीम्स के ऑफर आए लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

LIVE TV