‘देशद्रोही हैं RSS और BJP’, कर देगी इनकी सोच देश को खत्म? युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का विवादित बयान

देश में लगातार आम आदमी को मंहगाई की मार छेलनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर अपनी मांगो को लेकर किसान अड़े हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस की युवा इकाईं के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास जबलपुर पहुंचे। यहां एक मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की। इन दोनों संगठनों को श्रीनिवास ने देशद्रोही करार दिया साथ ही कहा कि यह उन संगठनों में से एक हैं जो देश को खत्म करने में ही लगे हुए हैं।

कांग्रेस की युवा इकाईं के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान इसे लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी हो, गोवा हो, कर्नाटक हो या फिर मध्यप्रदेश, BJP ने अलग-अलग राज्यों में सरकार गिराई और लोकतंत्र की हत्या की है। बड़ा दवावा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले ये ईस्ट इंडिया कंपनी के वारिस थे और अब वेस्ट इंडिया कंपनी के वारिस बन रहे हैं। विवादित बयान देते हुए श्रीनिवास ने कहा कि यही लोग पहले चड्डी पहनते थे और अब पैंट पहन रहे हैं. लेकिन, इनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है।

LIVE TV