Video : देवोलिना भट्टाचार्य ने कृष्ण भजन से किया सिंगिंग में आगाज

देवोलिना भट्टाचार्यमुंबई | टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य कृष्ण भजन गाकर अपने गायन करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसे लेकर वह रोमांचित हैं। इस साल भगवान कृष्ण का जन्मदिन संयोग से स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त को पड़ रहा है।

गाना भगवान कृष्ण के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले लॉन्च किया गया।

देवोलिना ने गीत के बारे में बताया, “मेरा गीत ‘हे गोपाल कृष्ण करूं तेरी आरती’ एक कृष्ण आरती है। मैंने भगवान के जन्मदिन के आसपास गीत गाने की योजना बनाई। मैं अपने गायन करियर को शुरू करने के लिए ऐसे पावन दिन का चयन करने को लेकर खुश हूं।”

उन्होंने कहा कि वह अपनी मां से भगवान कृष्ण की कहानियां सुनकर बड़ी हुई हैं, इसलिए वह बचपन से ही उनकी भक्ति करती आ रही हैं। ‘साथिया’ में गोपी का किरदार मिलना वह भगवान का उपहार मानती हैं, जिस नाम ने उन्हें खूब लोकप्रियता दी।

‘हे गोपाल कृष्ण करूं तेरी आरती’ सार्थक फिल्म्स एंटरटेनमेंट की पेशकश है।

LIVE TV