दुष्कर्म पीड़िता के सीएम आवास पर जान देने की कोशिश के बाद आरोपी की तलाश शुरू

गोरखपुर: यूपी में लगातार महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसके चलते है सूबे की योगी सरकार ने मिशन शक्ति की शुरुवात की जिसके तहत सीएम योगी ने कहा हर थाने में महिलाओ की शिकायत सुनने के लिए स्पेशल डेस्कल लगवाई जाएगी। और उस महिला की शिकायत तुरन्त सूनकर उसपर करवाई की जाएगी। पर इसका असर कुछ होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा । एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाने में लिखवाने पर पुलिस उसपर मुकदमा लिख कर कोई कर्यवाई नहीं कर रहा है जिसके चलते लड़की ने आरोपित की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को किसी तरह से बचाया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जिसके बाद देवरिया पुलिस मामले की जांच सख्ती से करने के लिए गोरखपुर पहुंच गई।

पूरा मामला
पीड़ित महिला ने जैसे ही रविवार की सुबह सीएम आवास की तरफ आत्महत्या करने के लिए कोशिश की फौरन वह मौजूद पुलिस ने उस बचा लिया। जिसके बाद गोरखपुर पुलिस ने देवरिया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और दुष्कर्म आरोपी प्रधान के पति का लोकेशन लेने में जुट गई। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान के घर वह चौका-बर्तन करती है। छह सितंबर को प्रधान के यहां कोई नहीं था, ग्राम प्रधान पति ने उसके साथ घर पर अकेले देख दुष्कर्म किया। जिसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

देवरिया पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 13 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन आज तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला का कहना है कि उसने थाने से लेकर डीआइजी तक दौड़ लगा चुकी है लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। वह न्याय की उम्मीद में मुख्यमंत्री से मिलने आई थी, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। थाने पर जाने पर उसे भगा दिया जा रहा है। मामले की विवेचना सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय कर रही हैं।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद रामपुर कारखाना के थानेदार को गोरखपुर भेजा गया है। दुष्कर्म का आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं है। क्योंकि महिला जिस वक्त की घटना बता रही है, उस समय आरोपित का लोकेशन देवरिया शहर में था।

LIVE TV